चौधरी केहर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट बड़ोत द्वारा शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं द्वितीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

चौधरी केहर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट बड़ोत द्वारा शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं द्वितीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बड़ोत मेडिसिटी हॉस्पिटल के परिसर मैं चौधरी केहर सिंह एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं द्वितीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सरस्वती माता की मूर्ति पर सभी अतिथियों सर्व श्री अमित कुमार सिंह, प्रतिपाल चौहान , सुभाष सिंह, प्रोफेसर राजपाल सिंह तोमर, भगवती देवी, डॉ रघुनाथ वर्मा, डॉक्टर मनीष तोमर, डॉ गीतांजलि तोमर, प्रदीप शर्मा, विकास मलिक और रामपाल सिंह ने दीप प्रज्वलित किया और माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि के रूप में अमित कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन मेरठ ने कहां की शिक्षक समाज को दिशा और दशा दोनों निर्धारित करता है शिक्षक समाज की कुरीतियों को दूर करता है तथा सरकारी स्कूल में शिक्षक पूरी मेहनत से छात्रों को पढ़ाते हुए उनका सर्वांगीण विकास करते हैं उन्होंने कहा कि मैं हृदय की गहराई से सभी पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों को बधाई देता हूं। अति विशिष्ट अतिथि प्रतिपाल चौहान अपर जिला अधिकारी बागपत ने कहा कि शिक्षक भगवान से भी बड़ा होता है उन्होंने शिक्षकों द्वारा किए जाने वाले कार्यों के विषय में बताया तथा शिक्षकों का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि मेरे जनपद में कोई शिक्षक परेशान नहीं रह सकता और मैं शिक्षकों को सभी समस्याओं के समाधान का इस सभागार में वादा करता हूं तथा उनका तहे दिल से सम्मान करता हूं। सुभाष सिंह उप जिलाधिकारी बड़ोत ने अपने संबोधन में माता को सबसे बड़ा गुरु बताया तथा उन्होंने कहा कि बच्चे का सबसे पहला गुरु उसकी माता होती है जो बच्चे को सही मार्गदर्शन देती है हम सबको शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए तथा शिक्षकों को भी छात्रों को अपना पूर्ण ज्ञान के साथ उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाना चाहिए। ‌‌ चौधरी केहर सिंह एजुकेशन ट्रस्ट के सचिव डॉ मनीष तोमर ने कहां की मैं भी एक शिक्षक का पुत्र हूं उन्हीं की प्रेरणा से मैं आगे बढ़ा हूं उन्होंने बताया कि ट्रस्ट ने मेरठ मंडल एवं शाहपुर मंडल के 101 मेधावी शिक्षकों को सम्मानित किया तथा ट्रस्ट ने निर्णय किया है कि जिस शिक्षक को एक बार पुरस्कार मिल जाएगा उस पर 5 वर्ष बाद विचार किया जाएगा बशर्ते उसने इन 5 वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में उच्च कोटि का कार्य किया हो उन्होंने कहा कि अगले वर्ष पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शिक्षकों को इस पुरस्कार के लिए शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर चौधरी केहर सिंह देव पब्लिक स्कूल बड़ौत के शिक्षकों द्वारा छात्रों से सांस्कृतिक मनमोहक कार्यों को प्रस्तुत कराया गया बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यों कर्मों का सभागार में उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *