सरधना पालिका अध्यक्ष सबीला अंसारी ने सरधना के नालों को कवर करने का कार्य प्रारम्भ कराया

सरधना पालिका अध्यक्ष सबीला अंसारी ने सरधना के नालों को कवर करने का कार्य प्रारम्भ कराया

सरधना पालिका अध्यक्ष सबीला अंसारी ने मेन रास्तों पर खुले हुए नालों को कवर्ड करने का काम शुरु कराया है प्रारम्भ में, भाटवाड़ा, कुम्हारान, पर स्थित नालों को कवर्ड किया जा चुका हैं वहीं रघुवीर सदन से ले कर बाला जी गैस तक लगभग 360 मीटर नाले को कवर्ड किया जा रहा ओर गोमती नगर में भी नाले को कवर्ड करने का कार्य शुरू हो चुका है। तहसील रोड स्थित नालों में जानवरों, गाय, भैंस, व तेज़ गति से आ रहि बाइक भी कई बार गिर चुकी है, उसी को देखते हुए नालों को कवर्ड कर उस पर गमले रखे गए है। अध्यक्ष सबीला अंसारी ने बताया उसके बाद नालों पर लाईटिंग व सिटिंग हेतू बैंचों को भी जल्द रखा जाएगा। बाकी नाले को भी जल्द ही कवर्ड करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। जिससे भविष्य में होने वाली दुर्घटना से बचा जा सके। गोमती नगर व गुजरान गेट पर नाला कवर्ड कार्य शुरू होने से लोगो ने नगर पालिका अध्यक्ष सबीला अंसारी का धनयवाद अदा किया। अध्यक्ष सबीला अंसारी ने कहां की नगर में हर जगह निर्माण व सौंदर्यकरण के कार्य चल रहें हैं जिनकी मॉनिटरिंग हमारे द्वारा समय समय पर जा कर की जा रहि है। ईओ शशि प्रभा, जे. ई. सुशील कुमार यादव, निर्माण बाबू आदि लोग रोज अपनी उपस्थिति में इनकी जांच भी कर रही है। उक्त के बाद भी अगर कहीं कोई समस्या आए तो आप हमे जरूर बताएं। साथ ही नगर को स्वच्छ रखने में हमरा योगदान दे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *