मोबाइल में मिला अवैध कमाई का काला चिट्ठा, स्थानीय पुलिस, ट्रक चालक से लेकर मजदूर तक का रेट था तय

मोबाइल में मिला अवैध कमाई का काला चिट्ठा, स्थानीय पुलिस, ट्रक चालक से लेकर मजदूर तक का रेट था तय

कानपुर के सजेती थाने में दर्ज खनन के खेल में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। थाने से जो मोबाइल फोन चोरी हुआ था। उसमें विवेचक को कुछ पर्चियों की फोटो मिली है। इसमें स्थानीय पुलिस से लेकर ट्रक चालक, ढुलाई करने वाले कर्मचारियों तक के रेट तय थे।

विवेचक ने इस पर्ची का प्रिंट आउट निकाल इसे भी जांच में शामिल किया है। जो 55 नंबरों की सूची मिली थी, उसे भी पुलिस सत्यापित कर रही है। बीते साल सजेती थाने में खनन निरीक्षक केबी सिंह ने दो नामजद समेत 55 आरोपितों के खिलाफ अवैध खनन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों से बरामद मोबाइल गायब कर दिया था। शासन की पूछताछ पर एसपी कानपुर आउटर तेज स्वरूप सिंह ने तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था। थाने के चौकीदार के पास से मोबाइल बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जेल भेजा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मोबाइल से एक पर्ची की फोटो मिली है, जिसमें पुलिस से लेकर ट्रक चालक और कर्मचारी तक को देने वाले पैसे लिखे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उस पर्ची के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को 4-5 हजार की कमाई हो रही है। एसपी कानपुर आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि 55 लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *