युवा समाजसेवी मनीष चौहान ने बताया कि शनिवार को तहसील दिवस में हिलवाड़ी के सैकड़ों छात्र अपनी मांगों को लेकर डीएम से मिले उन्होंने प्रधानाचार्य पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह अनावश्यक रूप से छात्रों को परेशान करती है तथा नाम काट देने की धमकी देती है पूरे प्रकरण से उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराया तथा जांच में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया इस मौके पर समाजसेवी मनीष चौहान, दानिश, गोलू यासीन आकाश आदि उपस्थित रहे

