युवती का अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म

युवती का अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म

बहसूमा। बहसूमा में सामुहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। जन सेवा केन्द्र पर आधार कार्ड सही कराने आई युवती को दो युवकों ने बाजार से अपहरण कर लिया था और सामुहिक दुष्कर्म किया था। और आरोपी बेसुध युवती को निजि महिला चिकित्सक के यहां भर्ती कराकर फरार हो गए थे। पुलिस मामले को दो दिन तक दबाती रही थी,और युवती के परिजनों की जिद करने पर पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा था। बता दें कि रामराज थाना क्षेत्र के गांव हासिमपुर निवासी युवती बुधवार को रामराज में स्थित मंदिर वाली गली में बालाजी कम्प्यूटर सेंटर पर आधार कार्ड सही कराने आई थी। वही बाजार से ही दो युवक युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर बाइक पर अपहरण कर ले गए थे। और जंगल में किसी नलकूप पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना बुधवार की बताई जा रही थी। पुलिस घटना को दबाने में लग रही थी। देर रात में रामराज थाना क्षेत्र के गांव हासिमपुर निवासी हर्षित व रितिक के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया था। थाना प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि आरोपियों के धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सजवान का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। क्योंकि हासिमपुर निवासी दोनों युवक और युवती आपस में बात करते हैं। दोनो युवक और युवती जनपद मेरठ थाना बहसूमा क्षेत्र मैं आए आपस में बात करने के लिए मुलाकात करने के लिए और जो युवती है वह अपनी छोटी बहन के साथ आई थी। और अपनी छोटी बहन को यह बता कर चली गई कि मैं थोड़ी देर में आती हूं। और उसके बाद वह एक लड़के के साथ होटल चली गई और उसके बाद वो उस लड़के से मिली है। उसकी जो छोटी बहन है उसके द्वारा अपने परिजनों को यह बात बताई गई की बड़ी बहन किसी के साथ चली गई है। उसके बाद वह रामराज थाने पर गए जिसके बाद उन्हें हमारे बहसूमा थाने पर भेजा गया। और उसके बाद थाना बहसूमा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। संपूर्ण प्रकरण में जो प्रथम जांच में जो पता चला है। कि दोनों युवक युवती बालिग हैं। और दोनों आपसी सहमति से यहां आए थे और एक होटल में रुके थे। उसके बाद उनके परिजनों को इस बात की जानकारी हुई। सभी साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज प्राप्त की जा रही है।जिस होटल में वो रुके है। वहां उन्होंने जो आईडी कार्ड्स दिए हैं वो मंगाए गए हैं।प्रारंभिक जांच के आधार पर प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। अपहरण का मामला नहीं लग रहा है। फिलहाल सभी साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किए जा रहे हैं जिस होटल में रुके हैं वहां के आईडी कार्ड्स व रजिस्टर्स चेक किए जा रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *