पति द्वारा झूठी गवाही दिलाने और प्रताड़ित करने के विरोध में एसपी को सौंपा ज्ञापन

बडौत। क्षेत्र के हेवा निवासी रिहाना ने अपने पति पर दूसरे पक्ष के खिलाफ झूठी गवाही देने और प्रताड़ित करने के विरोध में एसपी नीरज जादौन को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में रिहाना ने बताया कि उसकी शादी करीब 16 साल पहले नसीर पुत्र साबिर निवासी हेवा थाना छपरोली जिला बागपत के साथ हुई थी। उसके पति का झगड़ा माजिद पुत्र नूर हसन निवासी हेवा से चला आ रहा है। उसके पति ने माजिद के विरुद्ध 370 का झूठा मुकदमा लिखवाया था ।उसने पति साबिर पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह माजिद को सजा दिलाने के लिए उस पर गवाही देने के लिए दबाव बना रहा था। इस पर उसने झूठी गवाही देने से मना कर दिया। इसकी वजह से उसके घरवाले और पति उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देता रहते है। उक्त घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना छपरोली पर लिखवाने गयी तो छपरौली थाना पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी। उसने एसपी से अपनी जान और उसे घर मे सुरक्षित रहने की मांग करते हुए कार्यवाही की मांग की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *