02 से 07 सितम्बर तक होगा खाद्यान्न वस्तुओं का वितरण-जिला पूर्ति अधिकारी

02 से 07 सितम्बर तक होगा खाद्यान्न वस्तुओं का वितरण-जिला पूर्ति अधिकारी

मेरठ। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश, जवाहर भवन, लखनऊ के कार्यालय पत्रांक द्वारा अवगत कराया गया है कि उनके कार्यालय पत्रांक में निर्दिष्ट है कि माह जून, 2022 के सापेक्ष आयोडाइज्ड नमक, रिफाइण्ड सोयाबीन आॅयल तथा साबुत चना का निःशुल्क वितरण एवं माह जुलाई, 2022 के सापेक्ष एन0एफ0एस0ए0 आवंटित खाद्यान्न का निर्धारित मूल्य गेहूं 02 रूपये प्रति किलोग्राम तथा चावल 03 रूपये प्रति कि0ग्रा0 दिनांक 25.08.2022 से 31.08.2022 के मध्य वितरित कराये जाने के दिशा निर्देश दिये गये।

उक्त के सम्बन्ध में उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न का निर्गमन न होन के दृष्टिगत् उपरोक्त आवश्यक वस्तुओं का वितरण दिनांक 02.09.2022 से 07.09.2022 तक विस्तारित किये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त अवधि में ई-पाॅस मशीन के माध्यम से आधार आधारित वितरण किया जायेगा, मोबाइल ओ0टी0पी0 के माध्यम से वितरण की पूर्व तिथि 31.08.2022 के साथ दिनांक 07.09.2022 को भी उपलब्ध रहेगी। दिनांक 07.09.2022 तक कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं प्राप्त करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *