मेरठ। कलेक्टेट कार्यालय में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में पीएम किसान योजना की समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने पारदर्शी किसान सेवा तथा पीएम किसान पोर्टल पर फीड किये गयेे डाटा का मिलान कर योजनाओ का लाभ किसानों को दिये जाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, उप निदेशक कृषि ब्रजेश चन्द्र सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

