दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद, पहाड़गंज में कोरियर कंपनी के कर्मचारी के आंखों में मिर्च पाउडर डाल लूटी 2 करोड़ की ज्वेलरी

राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि दिन दहाड़े 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी लूट फरार हो गए। दरअसल, दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में करीब 2 करोड़ ज्वेलरी की लूट सामने आई है।  बदमाशों ने आंखों में मिर्च पाउडर डालकर वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने यह ज्वेलरी कोरियर कंपनी के कर्मचारी से लूटी है।

वारदात सुबह करीब साढ़े 4 बजे  हुई। वहीं घटना के बाद दिल्ली पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश कर रही हैं औऱ जांच में जुची हुई है। वहीं जानकारी मिली है कि  पुलिस को अहम सबूत मिले हैं. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *