मोदी ने किश्तवाड़ दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किश्तवाड़ में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने दुर्घटना में मारे गये लोगों के निकटतम परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायल हुए लोगों में से प्रत्येक को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को ट्वीट कर कहा , “ किश्तवाड़ में हुई दुर्घटना से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। कामना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएँ। पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जायेगी। ”

उल्लेखनीय है कि किश्तवाड़ के चतरू क्षेत्र में मंगलवार को एक कैब के दुर्घनाग्रस्त हो जाने से आठ यात्रियों की मौत हो गयी थी और तीन अन्य घायल हो गये थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *