नगरपालिका प्रशासन मृत पशुओं को डाल रहा खुले स्थान पर, लोगों का फूटा गुस्सा

चूरू. तारानगर. नगरपालिका प्रशासन की ओर से मृत पशुओं को खुले में डालने पर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नगरपालिका के खिलाफ लोग कस्बे के रीको एरिया में अलायला मार्ग पर धरना व अनशन शुरू कर बैठ गए। भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राकेश टाक अनशन पर बैठे वंही अकरम टाक, कुलदीप बीका, हरिप्रसाद गोस्वामी आदि अनेक लोग व अलायला, जिगसाना, ढाणी के अनेक ग्रामीण धरने पर बैठे। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।

लोगों ने बताया कि इन दिनों प्रदेश में चल रही लंपी बीमारी से तारानगर क्षेत्र में रोजाना अनेक पशु मर रहे हैं। नगरपालिका प्रशासन इन मृत पशुओं को रीको एरिया अलायला मार्ग पर स्थित बीड़ में खुले में डाल रहा है। मृत पशुओं को खुले में डालने से यहां का वातावरण दूषित हो गया है।
ढाणियों में रहने वाले किसानों का भी मृत पशुओं से आने वाली दुर्गंध से जीना दूभर हो गया है। खुले पड़े मृत पशुओं को आवारा कुत्ते खाकर ङ्क्षहसक बन रहे हैं जिनसे भी लोगों को काटने का भय बना हुआ है। लोगों ने बताया कि जहां पर मृत पशु डाले जा रहे हैं उसके सामने ही पानी का डैम बना हुआ है। मृत पशुओं में मुंह मारते कुत्तों से डैम का पानी भी प्रदूषित होने की संभावना है। खुले में डाले गए मृत पशुओं से अन्य पशुओं व लोगों में भी बीमारी फैलने की संभावना बनी हुई है। लोगों ने बताया कि उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को खुले में मृत पशुओं को न डालकर उन्हें एक बड़े गड्डे में उचित प्रकार से दफनाने की मांग भी की थी लेकिन नगरपालिका प्रशासन ने उनकी कोई सुनवाई न कर रोजाना मृत पशुओं को खुले में ही डालने का कार्य कर रही है। नगर पालिका प्रशासन की इस हठधर्मिता व लापरवाही के खिलाफ उन्होंने धरना व अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है। धरना व अनशन की सूचना पर शाम करीब साढे 4 बजे भाजपा नेता राकेश जांगिड़, अयूब पटवा, मोहम्मद तैयब, बलवीर सहारण आदि जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे व धरने को समर्थन देते हुए अधिकारियों को फोन कर मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचे उपखंड अधिकारी प्रभजोत ङ्क्षसह गिल,तहसीलदार सुरेंद्र मीणा व नगरपालिका ईओ अरुण कुमार सोनी ने धरने व अनशन पर बैठे लोगों की मांग मानते हुए लंपी बीमारी से मर रहे मृत पशुओं को खुले में न डालकर दफनाने की उचित व्यवस्था करने का आश्वासन दिया जिस पर लोगों ने धरना व अनशन समाप्त कर दिया। भाजपा नेता जांगिड़ व उपखंड अधिकारी गिल ने अनशन पर बैठे भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राकेश टाक को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *