अलवर। राजस्थान में अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में साईबर फोड का फरार शातिर अपराधी रणघीर कुमार को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया गया है।
थानाप्रभारी जहीर अब्बास ने बताया कि 13 फरवरी 2019 को मोहनलाल शर्मा निवासी न्यू फेण्डस कालोनी जयपुर रोड थाना अरावली विहार अलवर ने साईबर थाना जयपुर मे दर्ज कराया कि एक व्यक्ति ने अलग अलग नम्बरों मे मुझे कॉल करके पंतजली के नाम की फेन्चाईजी देने के नाम पर धोखाधडी करके फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके 13 लाख 49 हजार 800 रूपये की ऑनलाईन धोखाघडी की गई। जिस पर मुकदमा पंजीबद्ध कर तफतीश आरम्भ की गई।
इसके लिए गठित टीम द्वारा साईक्लोन सैल की मदद से आरोपी की पहचान ट्रेस करके दिन रात कडी मेहनत करके आरोपी का पीछा करके उसको उसके गॉव अपसद बिहार से गिरफतार कर मुलजिम के कब्जे से मोबाईल फोन बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर धोखाधडी करके फेन्चाईजी कम्पनीयों को लालच देकर फर्जी दस्तावेजों को मोबाईल फोन पर जरिये वाट्सअप पर भेज कर फर्जी बैंक खातो मे फर्जी पेटीएम बनाकर लोगो से पैसे डलवाकर बैंक खातो से फर्जी पेटीएम मे रकम को बदलकर लोगो के साथ धोखाघडी की।

