बिनौली। यूपी स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2 में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्रों को मंगलवार को पुरस्कृत किया गया।

गाजियाबाद के डीएलएफ स्कूल में 28 व 29 अगस्त को उत्तर प्रदेश योग एसोसिएशन के तत्वाधान में 40 वी सब जूनियर, जूनियर योगासन प्रतियोगिता हुई। जिसमें जनपद के विभिन्न स्कूलों से 24 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के विशु कुमार ने जूनियर वर्ग के 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वही अभिनव ने सब जूनियर बालक वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया । इसके अलावा कई छात्रों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम पांच स्थानों में शामिल रहे। स्कूल में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ.राजीव खोखर ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया।इस अवसर पर जिला सचिव डॉ. मनोज विश्नोई, जितेंद्र आर्य, प्रशिक्षक प्रीति, सुशील वत्स नितिन शर्मा, नैना गुप्ता, तृप्ता गुप्ता, सविता सिवाच आदि मौजूद रहे।
