रामराज में ड्रोन द्वारा स्प्रे कराया गया

बहसूमा । रामराज ड्रोन द्वारा किसानों की प्रगति एवं फसल सुरक्षा में बहुत महत्वपूर्ण कदम है। ड्रोन द्वारा कम समय एवं कम लेबर खर्च में आसानी से स्प्रे किया जा सकता है उक्त जानकारी सिंजेटा इंडिया लिमिटेड के अधिकारी हरविंदर सिंह सचिन उपाध्याय संदीप वतस एवं शिवकुमार विश्वकर्मा द्वारा उद्घाटन के अवसर पर बताया उन्होंने बताया इससे फसलों को भारी नुकसान से बचाया जा सकता है और अच्छी पैदावार भी प्राप्त की जा सकती है सिंजेटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत विक्रेता अग्रवाल फर्टिलाइजर रामराज के द्वारा इसकी शुरुआत की गई जोकि सराहनीय है इस अवसर पर व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रोहित बंसल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और इस तकनीक को कंपनी द्वारा किसान भाइयों तक पहुंचाने के लिए कंपनी की सराहना की जिससे किसान भाइयों को इस तकनीक का ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त हो सके इस अवसर पर काफी संख्या में किसान भाई मौजूद रहे।जिसमे जयवीर सिंह, विजय पाल सिंह मलिक, सुखवीर सिंह बादल, अमृतपाल, ओम प्रकाश मल्होत्रा, नरेश टुटेजा सुंदर प्रधान विपिन कुमार, सुदर्शन गोयल, सुबह वीर सिंह मान इत्यादि किसान मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *