महाराष्ट्र में कोरोना के 1444 नए मामले

 

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 1,444 नए मामले सामने आए हैं।

 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य इस संक्रमण से अब तक 80,98,738 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं आठ और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 1,48,237 हो गयी है।

 

बुलेटिन में कहा गया है कि इस दौरान राज्य में 2,006 मरीज वायरस से ठीक हो गए और उन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक 79,39,594 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। राज्य की रिकवरी दर 98.02 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है।मौजूदा समय में राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 10,902 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।

 

वहीं इस दौरान मराठवाड़ा क्षेत्र में कोविड-19 के 25 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुयी। नए मामलों में से औरंगाबाद जिले में 9, लातूर (4), नांदेड़ (3), जालना (3), परभणी (2), बीड (2), हिंगोली (1) और उस्मानाबाद (1) शामिल हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *