बड़ौत। दिल्ली से बड़ौत आ रही रोडवेज बस में किराएं को लेकर पांच-छह युवकों ने परिचालक व चालक पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिस को आता देख भाग रहे दो आरोपियों को लोगों ने धर दबोचा। उधर कार्रवाई की मांग को लेकर रोड़वेज कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया।

दिल्ली से बड़ौत डिपों की बस नंबर यूपी 17एटी 5330 यात्रियों को लेकर बड़ौत आ रही थी। इस दौरान युवकों की किराएं को लेकर परिचालक दीपक व चालक रामकुमार के साथ विवाद हो गया। उनकी बीच गाली-गलौच हुई। यात्रियों ने मामला शांत कराया। इसके बाद सररूपुर गांव के पास फिर से युवकों की परिचालक व चालक के साथ कहासुनी शुरू हो गई। जिसके बाद चालक रामकुमार ने बस रोककर दोनों को नीचे उतार दिया। जैसे ही बस बड़ौत पहुंची तो पांच-छह युवक हाथों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और परिचालक व चालक पर हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों जान बचाकर भागने लगे तो आरोपियों भी उनके पीछे दौड़ पडें। जिसके बाद गश्त कर रही पुलिस उधर पहुंची तो हमलावर भाग गए, लेकिन पुलिस व यात्रियों ने दो युवकों को धर दबोचा। बाद में उन्हें कोतवाली ले जाया गया। वहीं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने कोतवाली पर हंगामा किया। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों से अन्य युवकों के नाम पूछे जा रहे है, जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगें।
