पूर्व रिटायर्ड फौजी से मारपीट कर चार युवकों ने सोने की चेन लूटी

लोयन गांव में कई दिन पूर्व एक रिटायर्ड फौजी से मारपीट कर चार युवकों ने सोने की चेन लूट ली थी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी । सोमवार को लॉयन के ग्रामीणों ने कोतवाली में प्रदर्शन कर आरोपी से लूट की धारा हटाए जाने का आरोप लगाया।
लोयन गांव के रिटायर्ड फौजी विकास कुमार ने बताया 18 अगस्त की शाम चार युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए सोने की चेन लूट ली थी। इस मामले में इसने बड़ौत कोतवाली में मलकपुर के शिवम, निखिल, अक्षय व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिस ने इसमें लूट की धारा हटा दी । आरोप है कि पुलिस ने इस मामल में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था,लेकिन हल्की धाराओं पर उनका कार्रवाई कर जमानत दे दी गई। इसके विरोध में सोमवार को लॉयन के ग्रामीण कोतवाली पहुंचे, जहां पर उन्होंने प्रदर्शन कर लूट की धारा लगाए जाने की मांग की। इस मामले में इंस्पेक्टर नावेन्द्र सिंह सिरोही ने जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण वापस लौट गए। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान अनिरूद्ध तोमर, पूर्व प्रधान दीपक तोमर, राममेहर सिंह, सुखबीर सिंह, देशपाल,विनोद, राजबीर आदिथे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *