मुजफ्फरनगर (मीनाक्षी बालियान)। ए टू जेड चौराहे के निकट अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा के तत्वधान में जिले के जाट प्रतिनिधियों विधायकों, ग्राम पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख एवं ग्राम प्रधानों के साथ-साथ अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा ने इस बार एक नई पहल करते हुए मुस्लिम जाट एवं सीख जाट समाज के भी प्रतिनिधियों को अपने साथ बुलाकर उन्हें भी सम्मानित किया गया तथा वक्ताओं ने जाट बिरादरी के उत्थान एवं तरक्की के लिए विस्तार से बताया।
अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा के तत्वधान में पंच परमेश्वर सम्मान सभा का आयोजन प्रमुख संरक्षक मेजर जनरल सोराज सिंह अहलावत की अध्यक्षता में चौधरी जितेंद्र बालियान के संचालन में संपन्न हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने जाट समाज की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जाट समाज के उत्थान के लिए मुरादाबाद में 7 बीघा जमीन लेकर उसमें 51 फीट की चौधरी चरण सिंह की मूर्ति स्थापित करके वहां से जाट समाज के हित में कार्य किए जाएंगे तथा एक वेबसाइट बनाकर उस पर सभी जाट समाज के प्रतिनिधियों के नाम टेलिफोन नंबर एवं सभी जाट बिरादरी के गांव के नाम अधिकारियों कर्मचारी खिलाड़ियों ग्राम प्रधानों डाटा रखा जाएगा। इसके उपरांत विधायक पंकज मलिक, विधायक राजपाल बालियान, अमित चौधरी ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निरवाल आदि ने प्रमुखता से अपने अपने विचार रखकर समाज से बुराइयों को हटाने एवं समाज हित में कार्य करने अपना अपना पूर्ण सहयोग समाज हित में देने की बात कही गई। अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा द्वारा मुस्लिम जाट एवं सीख जाट को अपने साथ लाने की भी सराहना की गई तथा सभी एक मंच पर आकर समाज के हित में कार्य करने की योजना बनाई गई।
इस अवसर पर जाट महासभा के जिला अध्यक्ष जगदीश बालियान, महासचिव ओमकार अहलावत, प्रदेश महासचिव चौधरी जितेंद्र बालियान, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी जयवीर सिंह, ब्लाक प्रमुख चौधरी अमित कुमार, ब्लाक प्रमुख चौधरी अनिल राठी, ब्लाक प्रमुख विनोद चौधरी ,ब्लाक प्रमुख गौरव पवार, जिला पंचायत इरशाद चौधरी, ग्राम प्रधान गयूर चौधरी, ग्राम प्रधान बलिहार सिंह ,ग्राम प्रधान पवन चौधरी, ग्राम प्रधान चौधरी रविंद्र कुमार लखनौती, ग्राम प्रधान चौधरी रविंदर सिंह, ग्राम प्रधान विवेक राठी, ग्राम प्रधान मोनू चौधरी, ग्राम प्रधान भूमा, ग्राम प्रधान पचेंडा, ग्राम प्रधान एवं खिलाड़ी पहलवान अध्यापक बिल्डर, लेखपाल ,अधिकारी एवं कर्मचारी सहित पूरे जनपद के जाट समाज के मुख्य लोग उपस्थित रहे हैं।
