रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने केन्द्र और प्रदेश सरकार को घेरा,किसान विरोधी सरकार नहीं बनने देगा जाट

मुजफ्फरनगर। रोलोद प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि आने वाले चुनाव में जाट समाज किसान विरोधी सरकार नहीं बनने देगा। उन्होंने कहा कि यह समाज काफी जागरूक है और किसान, मजदूर और आम आदमी के हित में कार्य करने वाले जयंत चैधरी के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि आज किसान अपने आपको को ठगा सा महसूस कर रहा है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश तथा केन्द्र सरकार ने किसानों के लिए कृषि उत्पादन पर दोगुना लाभकारी मूल्य एवं नौजवानों को प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वायदा किया था, लेकिन दोनों मुद्दो पर सरकार फिसड्डी साबित हुई। महावीर चैक स्थित सिंचाई विभाग के डांक बंगले पर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि बेरोजगारी एवं कृषि की बदहाली के चलते किसान, जवान और व्यापारी बेहाल और बदतर जिंदगी जी रहे हैं। अभाव और तंगी के चलते परिवार के परिवार आत्महत्या के लिए विवश हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल देश में सामाजिक समता, ममता और खुशहाली के लिए ग्राम स्वराज्य आवश्यक मानता है जो आज कार्पोरेट के शिकंजे में है। उन्होंने कहा कि चै. चरण सिंह के सपनों का भारत वही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर भूपेन्द्र चैधरी की ताजपोशी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह एक रबर स्टांप की तरह है। सही मायने में भाजपा को ऐसा ही व्यक्ति चाहिए था। जाट समाज इस बात को जानता है और 2024 लोकसभा चुनाव में किसान विरोधी किसी भी पार्टी को वोट नहीं करेगा।
पांच लाख नए सदस्य बनाएगा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि रालोद प्रदेश भर में पांच लाख नए पार्टी सदस्य बनाएगा। उन्होंने कहा कि जयंत सिंह चौधरी बड़े चौधरी के सपने को साकार करने और देश में भाईचारा स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि रालोद सभी पदों पर 15 सितंबर तक नियुक्ति कर देगा। जिसके बाद आम आदमी की समस्याओं को दूर करने के लिए सड़क से लेकर संसद तक की लड़ाई लड़ेगा। कहा कि राष्ट्रीय लोकदल केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना को देश की सेना के साथ खिलवाड़ मानता है। इससे देश का नौजवान हताश और निराश है और सेना का मनोबल कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल मांग करता है कि देश हित में सरकार इस योजना को वापस ले। रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष अजित राठी, विधायक राजपाल बालियान, अनिल कुमार, जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर दत्त त्यागी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, सुधीर भारती, समद खान आदि शामिल रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *