Accident
Trending

सड़क दुर्घटना और बिजली गिरने के हादसों में 10 की मौत

ओडिशा में बिजली गिरने और सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रदेश के ढेंकनाल जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक नाबालिग समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, मयूरभंज और झारसुगुड़ा जिले में बिजली गिरने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई।

ओडिशा में अलग-अलग दुर्घटना में करीब 10 लोगों की जान चली गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के ढेंकनाल जिले में रविवार एक सड़क दुर्घटना में एक नाबालिग सहित पांच लोगों की मौत हो गई। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर पत्थरखंबा चौक पर हुई। वहीं, प्रदेश के मयूरभंज और झारसुगुड़ा जिले में आकाशीय बिजली गिरने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। इस प्रकार से प्रदेश में अलग अलग घटना में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस के अनुसार, ढेंकनाल जिले में रविवार एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर पत्थरखंबा चौक पर कोयले से लदे ट्रक ने एक तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान आदिकंद सामल, पहाली सामल, अनंत सामल, अंकुर सामल और कालिया सामल के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि ये सभी बंगुरा गांव के रहने वाले थे।

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक तथा सहायक फरार हैं और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी सरोज सेठी ने प्रत्येक मृतक के परिजन को एक लाख 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत

प्रदेश के मयूरभंज और झारसुगुड़ा जिले में बिजली गिरने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। झारसुगुडा जिले के बनहरपाली थाना क्षेत्र के बासुपाली में बिजली गिरने की घटना में एक महिला और उसका बेटा झुलस गया। अधिकारी के मुताबिक मयूरभंज जिले के रायरंगपुर इलाके में बिजली गिरने से रानी मुंडा और उसकी भतीजी पाना मुंडा की मौत हुई है। अन्य घटना में जिले के तिरिंग थाना क्षेत्र के बरुडीही गांव के श्यामा चरण पूर्ति की बिजली गिरने से मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button