देहरादून में बारिश का कहर, मकान के मलबे में दबने से 8 दिन के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत

उत्तराखंड के देहरादून में हफ्ते की शुरुआत ही बुरी खबर के साथ ही हुई। दरअसल देहरादून में भारी बारिश के बीच मकान ढह गया। इस मकान के मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत की खबर से हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि मरने वाले में 8 दिन का एक मासूम भी शामिल है। मौसम विभाग केंद्र के भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादलों ने देहरादून में फिर कहर बरपाया है। यहां राजपुर रोड के काठ बंगला इलाके में मकान ढह गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं देर रात हुई बारिश से काठ बंगला बस्‍ती में कुछ और मकानों ढहने की सूचना मिली है।

देहरादून में आई इस आसमानी आफत को लेकर जैसी ही सूचना मिली प्रशान और राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही फॉरन मलबे को हटाने का काम शुरू किया गया। वहीं इस मलबे में दबे तीनों शवों को भी बाहर निकालने की कवायद शुरू हुई। जद्दोजहद के बीच राहत बचाव दल ने आठ दिन के मासूम समेत तीनों शवों को बाहर निकालने में सफलता पाई।
मिली जानकारी के मुताबिक, सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान और जिलाधिकारी सोनिका भी घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *