सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने दो सटोरियों को गिरफतार किया है। जिनके कब्जे से पर्चा सट्टा व 1320 रुपये नकद बरामद हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा संदिग्ध वाहन, व्यक्ति, नशा आदि की चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सर्किल नकुड़ जिला सहारनपुर के नेतृत्व में थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव द्वारा गठित पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त गुलशन पुत्र सोल्हूराम व शुभम पुत्र किरणपाल निवासी गण ग्राम दाउदपुरा थाना बेहट जिला सहारनपुर को गिरफतार किया, जिनके कब्जे पर्चा सट्टा व 1320 रुपये ग्राम लुण्ढी से बरामद हुए। गिरफतार अभियुक्तों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार, कांस्टेबिल अंकित कुमार व राहुल पोसवाल शामिल है।


