संचारी रोगों को नियंत्रण हेतू निगम द्वारा चलाया जा रहा रोजाना फॉगिंग अभियान

संचारी रोगों को नियंत्रण हेतू निगम द्वारा चलाया जा रहा रोजाना फॉगिंग अभियान

सहारनपुर। संचारी रोगों को नियंत्रित करने के लिए महानगर में विशेष सफाई व्यवस्था के अलावा निगम का फॉगिंग अभियान लगातार जारी है। मंडी समिति रोड़ पर फॉगिंग के अलावा हकीकत नगर में भी फागिंग अभियान चलाया गया। हकीकत नगर में एक स्वच्छता रैली भी निकाली गई। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरुप संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगरायुक्त के निर्देश पर नगर निगम द्वारा जहां महानगर के सभी वार्डो में विशेष सफाई व्यवस्था करायी जा रही है वहीं क्रमानुसार वार्डो में फॉगिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। आज हकीकत नगर में रामलीला मैदान से नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा फॉगिंग अभियान व स्वच्छता रैली की शुरुआत की गयी।

उसके बाद निगम के करीब एक दर्जन वाहन स्वच्छता का संदेश देते हुए फागिंग वाहनों के साथ आगे बढ़े और बड़ा चौक होते हुए पानी की टंकी तक पहुंचे और पूरे हकीकत नगर में फागिंग की गयी। इससे पूर्व क्षेत्रीय पार्षद अमित त्यागी, हकीकत नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित सेठी, अश्वनी सुखीजा तथा भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय मंत्री सरोज शर्मा व संगीता शर्मा आदि ने बुके भेंटकर नगरायुक्त का स्वागत किया। इस दौरान नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल जैन, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल, सूरज छाबड़ा, मनोज रुहेला, गौरव ग्रोवर, सन्नी कालड़ा, नीरज ग्रोवर और मोंटू के अतिरिक्त सुनहरा कल के शादाब खान, मनीष व महरूल इस्लाम आदि मौजूद रहे। इसके अलावा मंडी समिति रोड पर भी बड़ा फागिंग अभियान चलाया गया। चिलकाना चुंगी से शुरु होकर पूरे मंडी समिति रोड पर फॉगिंग की गयी। बडे़ वाहनों के अलावा बाइकों से भी फागिंग की गयी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *