महानगर में वेंडिंग जोन बनाने का काम शुरु

महानगर में वेंडिंग जोन बनाने का काम शुरु

सहारनपुर। नगर निगम ने महानगर में वेंडिंग जोन बनाने का काम शुरु कर दिया है। तिब्बति मार्केट और नदी किनारे फूल वाली लाईन को वेंडिंग जोन घोषित कर दिया गया है जबकि शहर में दस अन्य स्थानों को वेंडिंग जोन के लिए चिन्ह्ति किया गया है। वहां वेंडिंग जोन बनाने से पहले उनकी फिजीबिलटी (साध्यता) जांची जायेगी।

नगर निगम में आज टाऊन वेंडिंग कमेटी की बैठक नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सहारनपुर महानगर में वेंडिंग जोन बनाने के सम्बंध में चर्चा की गयी। सर्व सम्मति से तिब्बति मार्केट और पांवधोई नदी किनारे फूल वाली लाईन (निकट पुल जोगियान) को वेंडिंग जोन घोषित किया तथा महानगर में अन्य स्थानों पर भी वैंडिंग जोन बनाने पर जोर दिया गया। नगरायुक्त ने उपनगरायुक्त को सुझाव दिया कि जरुरी नहीं है कि बडे़ वैंडिंग जोन ही बनाये जाऐं,जहां स्थान उपलब्ध है वहां आवश्यकता के अनुरुप दस से पन्द्रह वेंडरों के वैंडिंग जोन भी बनाये जा सकते हैं। नगरायुक्त ने कहा कि जो भी वैंडिंग जोन बनाये जायेंगे वहां, शुद्ध पेयजल, बिजली और सुरक्षा आदि की पूरी व्यवस्था की जायेगी। रात में भी बिजली का वहां पूरा प्रबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर के वेंडर उस शहर का चेहरा होते हैं। अपने शहर के वंेडरों को व्यवस्थित स्थान के रुप में वेंडिंग जोन उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्मार्ट बनाने का अभियान निगम ने शुरु किया है। उन्होंने वेंडरों से भी अपील की कि वे अपनी रेहड़ी या दुकानों के पास डस्टबिन अवश्य रखें, ताकि शहर को साफ-सुथरा रखा जा सके।
कमेटी में जिला अस्पताल के पीछे बनाये जा रहे वैंडिंग जोन को विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके अलावा कमेला पशु मंडी के सामने मछली मंडी हेतु वैंडिंग जोन बनाने तथा काशीराम कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग पर सब्जी मंडी के लिए ठिए आवंटित करने का प्रस्ताव भी आया। इस पर उपनगरायुक्त ने बताया कि पहले वहां साध्यता की जांच की जायेगी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा चमन पैलेस के सामने, नुमाइश कैम्प में अलसी बाग की दीवार, मानकमऊ में कृष्णा टैक्सटाइल क्षेत्र,कंपनी बाग पीएनबी से कृषि विभाग तक, विकास भवन के बराबर गली आदि दस क्षेत्र को भी वैंडिंग जोन के लिए चिन्ह्ति किया गया है, लेकिन इन्हें वैंडिंग जोन घोषित किये जाने से पहले इनकी साध्यता की जांच की जायेगी। बैठक में उपनगरायुक्त दिनेश यादव, कर अधीक्षक विनय शर्मा, नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल जैन, राजेश कपूर एडवोकेट, गीता महिला समिति के संजीव के अलावा शहर के अनेक वेंडर शामिल थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *