अमेरिका में भारतीय महिलाओं पर नस्लीय हमला, गन तानकर हमलवार ने कहा- I hate Indians

अमेरिका में एक बार फिर से भारतीयों के खिलाफ नस्लीय हिंसा की घटना हुई हैं। इस बार चार भारतीय मूल की महिलाओं को शिकार बनाया गया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में आरोपी मेक्सिकन-अमेरिकन महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस वीडियो में वो उन्हें गालियां देती नजर आ रही है और भारत वापस जाने के लिए कहती है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मारपीट करने के बाद गन दिखाकर उन्हें शूट करने की धमकी भी दी।

यह घटना बुधवार रात टेक्सास के डलास की एक पार्किंग की बताई जा रही है। वीडियो में खुद को मैक्सिकन-अमेरिकी बताते हुए और भारतीय अमेरिकी महिलाओं के एक ग्रुप पर हमला करते हुए नजर आ रही है। महिला ने कहा कि आई हेट यू इंडियन, ये सभी भारतीय अमेरिका इसलिए आते हैं क्योंकि उन्हें एक बेहतर जिंदगी चाहिए। इसी के साथ वो गाली गलौच करती नजर आती है। मारपीट करने के बाद गन दिखाकर उन्हें शूट करने की धमकी भी दी।

 

 

वीडियो वायरल होते ही आरोपी महिला को गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते है कि आरोपी महिला भारतीय मूल की महिलाओं के खिलाफ गाली-गलौज कर रही है। यही नहीं उन्हें अमरिका छोड़कर भाग जाने के लिए धमका भी रही है। यह वीडियो एक व्यक्ति ने पोस्ट करते हुए लिखा, यह नस्लीय हिंसा उसकी मां और तीन दोस्तों के साथ हुई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद महिला की पहचान एस्मेराल्डा अप्टन के तौर पर की गई है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मेक्सिको की पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *