अब ताजमहल का दीदार करने के लिए जरूरी होगा ये काम, बदल रहे नियम

अगर आप ताजमहल का दीदार करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। तहत विभाग की तरफ से ताजमहल में एंट्री के लिए नई व्यवस्था तैयार की जा रही है। जिसके तहत अब यहां आने वाले सैलानियों को ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन टिकटें बुक करानी होंगी। इसके बाद ही उन्हें एंट्री दी जाएगी। सैलानी यूपीआई के जरिए टिकट बुक कर सकेंगे। इसके लिए वेबसाइट के साथ-साथ एप भी लांच किए जा रहे हैं। जिसके बाद से ताजमहल आने वालों के लिए पूरी तरह से डिजिटल प्रक्रिया लागू हो जाएगी और ऑफलाइन टिकटें बंद हो जाएंगी।

गौरतलब है कि अभी तक ताजमहल में आने वाले सैलानियों के लिए टिकट की व्यवस्था पूर्वी और पश्चिमी गेट पर कर रखी गई है। जिसके चलते टिकट काउंटर पर काफी मारामारी रहती है। साथ ही टिकटों के ब्लैक होने की भी पूरी संभावना रहती है। जिसे देखते हुए ऑफलाइन टिकट की व्यवस्था को बदलने की तैयारी है। हालांकि कोविड काल के दौरान भी ऑनलाइन टिकट का प्रयोग किया गया था। ये प्रयोग जब हुआ था तो सैलानियों के स्लाट के साथ-साथ क्षमता भी निर्धारित कर दी गई थी। अब पर्यटकों की क्षमता निर्धारित नहीं होने से शुरू में कुछ दिक्कतें भी आ सकती हैं।

फिलहाल ताजमहल में एंट्री को लेकर विभाग की तरफ से पूरी व्यवस्था को डिजिटल बनाने पर काम शुरू हो गया है। इसके लिए टेक्निकल टीम और स्टाफ के संग बैठक की जा रही है। बैठक में व्यवस्था सरल और सुगम होने की मंजूरी के बाद ही इसे लागू किया जाएगा। वहीं अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया, ऑनलाइन वेबसाइट के साथ ऐप बनाने, नेटवर्क के लिए वाईफाई व्यवस्था और अच्छी करने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही पर्यटकों के लिए फोन बैंकिंग की सुविधा लाने पर भी विचार किया जा रहा है। वहीं अच्छी बात ये है कि डिजिटल व्यवस्था होने के बाद लपकों पर काफी हद तक अंकुश लग सकेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *