मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2022 -23 के संबंध में बैठक

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2022 -23 के संबंध में बैठक मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 25 अगस्त 2022 को अपराहन 12:30 विकास अधिकारी कक्ष में आहूत की गई बैठक में श्री बृज भूषण सिंह उपायुक्त स्वरोजगार बागपत, श्रीमती रचना शर्मा जिला समाज कल्याण अधिकारी बागपत ,श्री लक्ष्मी नारायण यादव कोर्स कोऑर्डिनेटर ,सुश्री पारुल दहिया गणित शिक्षिका ,श्री उदय वीर सिंह सोम अंग्रेजी शिक्षक, श्री अशोक बंधु भारद्वाज विज्ञान शिक्षक, श्री अमित दहिया भारतीय अर्थव्यवस्था शिक्षक उपस्थित रहे मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा कक्षाओं में कोर्स वार छात्रों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए एवं प्रशिक्षण प्रदान कर रहे प्रशिक्षकों का एक-एक करके साक्षात्कार लिया गया, जिसमें द्वितीय शहरीकरण, जीव विज्ञान एवं वनस्पति शास्त्र को जोड़ने वाले सिद्धांत, अंग्रेजी व्याकरण में क्रिया, विशेषण के मध्य अंतर एवं अर्थशास्त्र विषय में इकोनॉमिक्स इकोनामी एवं इकोनामिक के मध्य अंतर गणित विषय में प्रतिशत एवं अनुपात के बारे में प्रश्न करते हुए विस्तृत चर्चा की गई एवं शिक्षकों का पढ़ाए जाने वाले विषय के संदर्भ में उनका मूल्यांकन किया गया। उनके द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुधार हेतु मार्गदर्शन दिया गया ताकि योजना को अभ्यर्थियों हेतु अधिक लाभप्रद बनाया जा सके तथा योजना में प्रयुक्त संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके साथ ही मानदेय पर चर्चा करते हुए कक्षाओं में छात्रों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *