वाराणसी रोपवे का दूसरा ट्रायल शुरू, कैंट से गोदौलिया तक 16 मिनट में सफर; किराया होगा 50 रुपये

वाराणसी रोपवे का दूसरा ट्रायल शुरू, कैंट से गोदौलिया तक 16 मिनट में सफर; किराया होगा 50 रुपये

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में रोपवे परियोजना के अंतर्गत दूसरा ट्रायल आरंभ होने से लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है। सोमवार को सुबह रोपवे ट्रायल को देखने लिए सैकड़ों लोग सड़क पर खड़े दिखाई पड़े। लोगों ने हवा में उड़ते हुए रोपवे के केबिन की फोटो और वीडियो भी बनाई। स्थानीय लोगों के अनुसार रोपवे के संचालन से शहर में जाम की समस्या बहुत हद तक कम हो जाएगी। वहीं, वे रोपवे के केबिन में बैठकर हवा की सैर कर सकेंगे।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि रोपवे के केबिन को चलाकर एक और ट्रायल किया जा रहा है। इसके निर्माण, ट्रायल और फाइनल रन में सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। केबिन और केबल की लाइव मॉनिटरिंग के लिए सेंसर जैसी आधुनिक तकनीकों की जांच बारीकी से की जा रही है। सबकुछ ठीक होने पर जल्द ही इसके लोकार्पण की तिथि तय कर इसे पब्लिक के लिए खोल दिया जाएगा।

रोपवे परियोजना से जुड़े अधिकारियों की माने तो कैंट रेलवे स्टेशन से गौदोलिया चौराहे तक रोपवे के केबिन में बैठकर मात्र 16 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। इसके लिए कैंट रेलवे रोपवे स्टेशन से केबिन में बैठकर चला जा सकेगा। केबिन बीच के स्टॉपेज पर रुकते हुए गौदोलिया रोपवे स्टेशन तक पहुंचेगी। इसके लिए मात्र 50 रुपए का किराया देना होगा। इस रोपवे की शुरुआत हो जाने से बड़ी संख्या में बाहर से आने वाले लोगों को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचने में सुविधा होगी। दर्शन पूजन करने आने वाले लोगों को वाराणसी की पतली सड़कों और जाम से मुक्ति मिल जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *