मुजफ्फरनगर। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर से समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान पार्टी से जुड़े कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर महारैली में भाग लेने के लिए निकले।

दिल्ली रवाना होने वालों में अभिजीत बालियान, धर्मेंद्र पंवार, रोहित बालियान, राहुल बालियान, ओमपाल सिंह, अंकित, दिलशाद, विवेक, अमित और सतेंद्र सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में शामिल होकर पार्टी के कार्यक्रम में अपनी भागीदारी करेंगे। महारैली को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

