प़ बंगाल: ड्रग तस्करी के मामले में दंपति गिरफ्तार

प़ बंगाल: ड्रग तस्करी के मामले में दंपति गिरफ्तार

मालदा। पश्चिम बंगाल में कोलकाता से 350 किमी दूर स्थित मालदा जिले की सीमा पर विशेष सुरक्षा बला (एसटीएफ) ने एक दंपति को 12 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कुल 2.5 किग्रा की हेरोइन को दंपति ने एक म्यूजिक सिस्टम में छिपाया था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह माल पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों और बंगलादेश तथा आसपास के इलाकों में नशे के कारोबार में लगे एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का है।
पकड़े गये दंपति की पहचान पश्चिम बंगाल के बंगलादेश की सीमा से लगते जिले मुर्शिदाबाद के लालगोला के निवासी रिया शालिन (20) और गोलम मुस्तफा (25) के रूप में हुई है
पुलिस की टीम ने बुधवार की रात को आरोपी दंपति को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब एसटीएफ के अधिकारियों ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद रेलवे स्टेशन के पास स्थित इंग्लिश बाजार में जाल बिछाया, दोनों आरोपियों ने ने फंसता हुआ देख भागने की कोशिश की, उसी दौरान उनको गिरफ्तार कर लिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *