लखनऊ में RSS की अहम बैठक, दत्तात्रेय होसबाले वरिष्ठ प्रचारकों के साथ करेंगे मंथन

लखनऊ में RSS की अहम बैठक, दत्तात्रेय होसबाले वरिष्ठ प्रचारकों के साथ करेंगे मंथन

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले दो दिवसीए दौरे पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं। वह संघ के प्रान्तीय कार्यालय भारती भवन में आयोजित संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे।

इस बैठक में शामिल होने के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल,पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक महेन्द्र, संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख व संघ व सरकार के बीच समन्वय का काम देख रहे वरिष्ठ प्रचारक कृपाशंकर सहित अन्य वरिष्ठ प्रचारकों को भी लखनऊ बुलाया गया है।

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार सरकार्यवाह सरकार के कामकाज की भी समीक्षा करेंगे और प्रचारकों से फीडबैक भी लेंगे। संघ के प्रचारकों की बैठक के बाद सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भी बैठक कर सकते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *