मीरजापुर में 7 साल की बच्ची का मुंह दबाने का आरोप, युवक हिरासत में

मीरजापुर में 7 साल की बच्ची का मुंह दबाने का आरोप, युवक हिरासत में

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के जिगना थाना क्षेत्र के सुमतिया गांव में बुधवार देर रात सात वर्षीया बच्ची का मुंह दबाने के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने युवक की पिटाई भी की। पुलिस संदिग्ध युवक को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।

गांव निवासी एक व्यक्ति सूरत की निजी फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। घटना के समय उनकी पत्नी और दोनों बच्चे घर पर थे। बताया गया कि रात करीब दो बजे बच्ची मकान के बरामदे में अपनी मां के बगल में सो रही थी। इसी दौरान एक युवक कथित तौर पर उसका मुंह दबाकर भागने लगा। बच्ची की चीख सुनकर मां जाग गई और शोर मचाया।

आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसे बंधक बनाकर पीटा। इस बीच किसी ने पीआरवी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को ग्रामीणों से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले में एक युवक को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। घटना की जांच की जा रही है। युवक पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *