हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर के ग्राम प्रधान आशु पर जानलेवा हमला कर आरोपी फरार हो गए। जिसकी तहरीर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने हस्तिनापुर थाने पहूंच कर दी है। बता दें कि गणेशपुर ग्राम प्रधान आशु त्यागी स्व. बालिस्टर त्यागी जो कि वर्तमान में ग्राम गणेशपुर के प्रधान तथा प्रधान संगठन के जिला महामंत्री है।जो कि मंगलवार को शाम के समय लगभग 4.30 बजे अपने कार्यालय पर बैठे थे। तभी वहां कुछ लड़के बाइक पर सवार होकर आए और प्रधान पर हमला बोल दिया। ग्राम प्रधान आशु त्यागी ने अपने कमरे का गेट बंद कर लिया जिस से उनकी जान बच गयी । जिसमें ग्राम प्रधान आशु त्यागी ने हस्तिनापुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह शाम के समय अपने कार्यालय पर बैठे हुए थे तभी रितिक %. सत्तरपाल निवासी भण्डोरा, अंकुश उर्फ पहाड़ा निवासी भण्डोरा, अनुज % ओमवीर निवासी भण्डोरा, मनीष निवासी भण्डोरा , विक्की निवासी भण्डोरा, तुषार यादव निवासी हस्तिनापुर लोग हाथों में धारदार व लाठी डण्डो के साथ आए और ग्राम प्रधान आशु त्यागी पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया । आरोपी ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक कुर्सी आदि सामान तोड़कर फायर करते हुए मौके से फरार हो गए।
ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि यदि इस प्रकरण में कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में प्रधान संगठन द्वारा धरने प्रदर्शन किए जाएंगे पूरे जिले वह प्रदेश के ग्राम प्रधान व संगठन ग्राम प्रधान आशु त्यागी के साथ है।

सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह का कहना है ग्राम पंचायत भवन में लग रहे कैमरों की फुटेज मंगा ली गई है उन्हीं को देखकर आरोपियों की पहचान की जाएगी और पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
