नव जीवन इंटर कॉलेज बहसूमा में छात्र-छात्राओं की चयन प्रक्रिया

बहसूमा। नवजीवन इंटर कॉलेज बहसूमा मेरठ में एनसीसी में जूनियर व सीनियर विंग के लिए छात्र छात्राओं की चयन प्रक्रिया की गई। जिसमें बच्चों की शारीरिक व मानसिक क्षमता का परीक्षण किया गया । विद्यालय में सीनियर विंग व जूनियर विंग में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। विद्यालय प्रांगण में प्रधानाचार्य रतिराम मावी ने बच्चों को एनसीसी से होने वाले लाभ की जानकारी दी ।इस अवसर पर एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट योगेश कुमार , द्वितीय ऑफिसर अतुल देव गौतम व 73- यूनिट से नायब सूबेदार बलबीर सिंह ,सूबेदार कमल सिंह व हवलदार शब्बीर अली व लिपिक अमन सिंह वालिया उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *