प्रयागराज समेत 7 जिलों में मौसम बदलेगा! 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

प्रयागराज समेत 7 जिलों में मौसम बदलेगा! 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

प्रयागराज। आगामी चौबीस के मध्य प्रयागराज समेत आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। मंगलवार को ऐसा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग केन्द्र लखनऊ ने चेतावनी जारी की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से जारी तत्काल पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी और फतेहपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते मंगलवार को प्रयागराज और आसपास के जिलों में स्थानीय स्तर पर गरज-चमक वाले बादल विकसित हो सकते हैं। इससे कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि आकाशीय बिजली की स्थिति में खुले स्थानों, पेड़ और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचना चाहिए।

उन्होंने बताया कि मौसम की यह गतिविधि स्थानीय स्तर पर कुछ समय के लिए प्रभावी हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की भी उम्मीद है। किसानों को भी मौसम को देखते हुए खेतों में जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *