फर्रुखाबाद। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने 18 सिपाहियों को लाइन हाजिर किया हैं।

जारी सूची के अनुसार, कोतवाली फर्रुखाबाद से ईशु कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया। मऊदरवाजा से सौरभ कुमार और रक्षपाल, कादरीगेट से आकाश सोलंकी, अभिषेक कुमार व पंकज कुमार, मोहम्मदाबाद से मनीष कुमार, भूपेंद्र सिंह, नवाबगंज से हर्षित चौहान, किरन कुमार, अमृतपुर से अंकित कुमार व शिवम कुमार, राजेपुर से विष्णु कुमार, कमालगंज से तेजवीर सिंह, जहानगंज से अनुज प्रताप सिंह, कंपिल से अंकित कुमार, कोतवाली फतेहगढ़ से हरेंद्र कुमार तथा कायमगंज से मुंशी मुकेश कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है। एसपी आरती सिंह ने बताया कि इन सिपाहियों के विरुद्ध रोज शिकायतें मिल रही थी।


