लखनऊ में भारी बारिश के बाद अलर्ट मोड में प्रशासन, फैजुल्लागंज समेत जलभराव वाले इलाकों में युद्धस्तर पर राहत-बचाव, घर-घर पहुंच रही मदद

लखनऊ में भारी बारिश के बाद अलर्ट मोड में प्रशासन, फैजुल्लागंज समेत जलभराव वाले इलाकों में युद्धस्तर पर राहत-बचाव, घर-घर पहुंच रही मदद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद प्रशासन ने लखनऊ के फैजुल्लागंज सहित विभिन्न जलभराव वाले इलाकों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिए गए हैं। प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम की टीमें दिन-रात जमीन पर जुटी हुई हैं।

प्रभावित परिवारों को राशन और हर संभव मदद

बारिश और जलभराव के कारण संकट का सामना कर रहे परिवारों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रशासन बेहद सक्रिय है। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राशन किट और जरूरी सामग्रियां बांटी जा रही हैं। नगर निगम और जिला प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित गलियों और मकानों का दौरा कर राहत सामग्री का वितरण सुनिश्चित करा रही हैं।

राहत कार्यों की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर आयुक्त और स्थानीय विधायक खुद ग्राउंड जीरो पर जाकर फैजुल्लागंज के प्रभावित लोगों के बीच जाकर उनसे सीधा संवाद कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि संकट की इस घड़ी में किसी भी प्रभावित परिवार को भूखा या असहाय नहीं रहने दिया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार सभी प्रभावित लोगों को हर संभव आर्थिक और सामाजिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला पूरी सक्रियता के साथ मुस्तैद है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *