देवरिया में RSS कार्यकर्ता की हत्या से शादी की खुशियां मातम में बदलीं, होने वाली बहू ने धरने में उठाई आवाज

देवरिया में RSS कार्यकर्ता की हत्या से शादी की खुशियां मातम में बदलीं, होने वाली बहू ने धरने में उठाई आवाज

देवरिया। लार थाना क्षेत्र के भीखम छपरा गांव में आरएसएस कार्यकर्ता रामेश्वर तिवारी (50) की हत्या के बाद उनके परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। रामेश्वर तिवारी के पुत्र की फरवरी में शादी होनी थी। शादी की तैयारियों में दोनों परिवार जुटे थे। इसी बीच गुरुवार शाम हुए विवाद में रामेश्वर तिवारी की मौत से दोनों परिवारों में शोक छा गया।

घटना की जानकारी मिलने पर सिद्धार्थनगर निवासी रामेश्वर तिवारी की होने वाली बहू अपने परिजनों के साथ शुक्रवार को लार पहुंची। वह थाने के बाहर शव रखकर चल रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल हुई और हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान उसने मृतक के परिजनों के साथ खड़े होकर उनकी आवाज बुलंद की।

होने वाली बहू को पहली बार ससुराल पक्ष के परिजनों के बीच इस दुखद स्थिति में देखकर धरना स्थल पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए। उसने परिवार की महिलाओं को ढांढस बंधाया और हिम्मत से काम लेने की बात कही। इस दौरान वह खुद भी भावुक होकर रो पड़ी। घूंघट में रहने के बावजूद वह पूरे समय परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी रही। उसके इस कदम की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *