नोएडा में ड्राई-डे पर शराब की अवैध बिक्री का खेल! भारी स्टॉक के साथ आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में ड्राई-डे पर शराब की अवैध बिक्री का खेल! भारी स्टॉक के साथ आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। ड्राई-डे के दिन अवैध रूप से मादक शराब बेचने जा रहे एक व्यक्ति को आबकारी विभाग और थाना सेक्टर 39 पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत बीती रात को गिरफ्तार किया है। इसके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई है।

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर आबकारी विभाग और थाना सेक्टर 39 पुलिस ने अजीत सिंह सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 13 पव्वा सिमरन ऑफ, 6 पव्वे मैजिक मोमेंट, 7 पव्वा ब्लेंडर प्राइड, राकफोर्ड 7 पव्वा, ऑल सीजन 4 पव्वा, रॉयल स्टैग 6 हाफ, इंपिरियल तीन हाफ, इंपिरियल ब्लू तीन हाफ, राकफोर्ड तीन हाफ, ऑल सीजन 2 हाफ, आईकाॅनिक 10 हाफ, रॉयल स्टैग चार हाफ, टू- वर्क बियर की 36 केन, किंगफिशर बियर की 12 केन, काॅल्सबर्ग एलीफैंट बियर की 12 केन, बट वाइजर बियर की 32 केन बरामद किया है।

आबकारी अधिकारी ने बताया कि आरोपित के पास से घटना में प्रयुक्त होंडा सिटी कार भी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित ने पूछताछ के दौरान बताया कि ड्राई- डे के अवसर पर वह शराब के ठेके से बीयर और शराब खरीद कर लोगों को ऊंचे दाम पर बेचने जा रहा था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *