नोएडा में महिला पत्रकार से सरेराह बदसलूकी! वीडियो बनाने पर गला दबाने की कोशिश, जान से मारने की धमकी

नोएडा में महिला पत्रकार से सरेराह बदसलूकी! वीडियो बनाने पर गला दबाने की कोशिश, जान से मारने की धमकी

नोएडा। थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक महिला पत्रकार सुमन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह एक न्यूज चैनल में कार्य करती हैं। वह परथला सीएनजी पेट्रोल पंप पर अपनी कार में सीएनजी भरवाने के लिए खड़ी थी, तभी एक गाड़ी तेज हूटर बजाते हुए कार सवार उसके आसपास चक्कर काटने लगे।

उसने उनकी वीडियो बनानी शुरू की। पीड़िता के अनुसार वह गाड़ी किसी अधिकारी और नेता की नहीं थी। लेकिन लगातार हूटर बजा रहे थे। जैसे उन्होंने अपनी कार आगे बढ़ाई तीन लड़के दुसरी कार से उतरे और उनकी कार की चाबी निकाल कर बोले की वीडियो डिलीट करो नहीं तो तुमको मार कर जाएंगे। मर्डर करना हमारे लिए कोई बड़ी बात नहीं है। हम जेल काट लेंगे।

उन्होंने महिला पत्रकार की गला दबाने की कोशिश की। पीड़िता के अनुसार एक ने शराब पी रखी थी। आरोपियों ने उसका गला दबाकर जान से मारने की धमकी देते रहे। उन्होंने किसी तरह से फोन करके पुलिस को बुलाया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *