मीरजापुर में महिला की चारपाई के पास पहुंचा 9 फीट लंबा मगरमच्छ, पांच घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया

मीरजापुर में महिला की चारपाई के पास पहुंचा 9 फीट लंबा मगरमच्छ, पांच घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा पहाड़ी गांव में बुधवार की आधी रात मड़हे में सो रही महिला की चारपाई के पास करीब नौ फीट लंबा मगरमच्छ पहुंच गया। खटर-पटर की आवाज सुनकर महिला की नींद खुली तो टॉर्च जलाने पर चारपाई के पास मगरमच्छ देखकर उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया।

ददरा पहाड़ी गांव निवासी पार्वती देवी बकरियां पालती हैं। घर के बाहर बनाए गए मड़हे में बकरियां बांधी जाती हैं। रात में बकरियों की रखवाली के लिए पार्वती देवी उसी मड़हे में चारपाई डालकर सो रही थीं। बुधवार रात करीब 12 बजे अचानक मड़हे में खटर-पटर की आवाज सुनाई दी। नींद खुलने पर उन्होंने टॉर्च जलाकर देखा तो चारपाई के पास मगरमच्छ मौजूद था।

मगरमच्छ देखकर महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्राम प्रधान बाबू नंदन यादव ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद भोर में पांच बजे मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांध दिया गया। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को वन विभाग की टीम को सौंप दिया। मड़िहान वन क्षेत्राधिकारी डीएस नेगी ने बताया कि मगरमच्छ करीब नौ फीट लंबा था। उसे सुरक्षित तरीके से जलाशय में छोड़ दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *