नोएडा में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ज्वैलर्स से 65 लाख की कथित ठगी, मकान-दुकान बेचकर फरार होने का आरोप

नोएडा में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ज्वैलर्स से 65 लाख की कथित ठगी, मकान-दुकान बेचकर फरार होने का आरोप

नोएडा। नोएडा के एक नामी ज्वैलर्स सहित दर्जनों लोगों को ऑनलाइन स्कैम में फंसाकर एक ठग ने ठगी कर ली। आरोपित ठग ने ज्वैलर्स के करीब 65 लाख रुपये ठगने के बाद अपना मकान और दुकान बेचकर भाग गया है। इस मामले में ज्वैलर्स ने थाना सेक्टर 24 में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 24 के प्रभारी उमेश नैथानी ने गुरुवार को बताया कि बग्गा ज्वैलर्स के सीएमडी पुनीत बग्गा ने आज थाने में तहरीर दी है कि वह एक ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। उनके अनुसार अजय राय द्वारा उनके और उनके अन्य साथियों को अपने जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित के अनुसार अजय राय की नोएडा के सेक्टर 12 में कार्यालय था। वह नोएडा के एक सोसाइटी में रहते थे। उनके अनुसार उसकी बेटी और दामाद भी नोएडा में कहीं रहते हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपित ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर उनसे 65 लाख रुपये लिया तथा धोखाधड़ी करके उनकी रकम हड़प ली और रातों-रात अपना मकान और दुकान भी बेचकर भाग गया है। पीड़ित के अनुसार दर्जनों लोगों के साथ उसने करोड़ों रुपये की ठगी की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *