नोएडा में अलग-अलग घटनाओं में चार मौतें, गहरे नाले में मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव; तीन अन्य की भी जान गई

नोएडा में अलग-अलग घटनाओं में चार मौतें, गहरे नाले में मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव; तीन अन्य की भी जान गई

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा में थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में एक 40 वर्षीय व्यक्ति बीती रात को गहरे नाले में गिर गया। इस घटना में उसकी नाले में भरे पानी मे डूबने से मौत हो गई।

थाना सेक्टर- 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बीती रात को थाना क्षेत्र में एक गहरे नाले में पड़ा मिला है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।

इसके अलावा थाना फेस-1 के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि श्रवण कुमार (50) पुत्र रामजीवन सिंह की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह हरौला गांव में रहते थे। उन्होंने बताया कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि रंजीत सिंह (21) पुत्र जयकरण सिंह थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में रहते थे। बीती रात को अज्ञात कारण से उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र बताया कि निरंजन चौधरी (60) को उनके परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *