मछली पकड़ने गया था परिवार, मेड़ पर दौड़ते ही पानी में गिरा 14 साल का अंकुश; अमेठी में डूबने से मौत

मछली पकड़ने गया था परिवार, मेड़ पर दौड़ते ही पानी में गिरा 14 साल का अंकुश; अमेठी में डूबने से मौत

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र स्थित लोरिकपुर गांव में रविवार सुबह पानी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर परिजनों के साथ मछली पकड़ने के लिए गांव के पास खेत की ओर गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।

लोरिकपुर निवासी रमेश कुमार का पुत्र अंकुश (14) रविवार की सुबह करीब आठ बजे के करीब अपने परिजनों के साथ गांव के पास मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह खेत की मेड़ पर दौड़ते समय अचानक पानी में गिर गया और डूब गया। परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने जब तक किशोर को पानी से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सीएचसी जामो के डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।

जामो थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राप्त डेथ मेमो के आधार पर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई प्रचलित है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *