बहसूमा। क्षेत्र के रामराज में बाल शिशु मंदिर स्कूल में रविवार को बाय स्टेट कंपनी की तरफ से हाईस्कूल व इंटर में प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में ₹2500 का चेक वितरण किया गया। यह कार्यक्रम अग्रवाल फर्टिलाइजर्स के बायो जैन बायोस्टेट कंपनी के मालिक एसएम त्यागी एवं रीजनल मैनेजर वैभव शर्मा एवं विद्यालय प्रबंधक राहुल बंसल और रोहित बंसल के द्बारा संपन्न कराया गया ।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक राहुल बंसल ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामनाएं की एवं उनको आशीर्वाद दिया और साथ में रामराज क्षेत्र से आए जय वीर , विजनपाल मलिक ,जयवीर सिंह , पंकज खगवाल , नरेश चौहान तथा रामराज क्षेत्र के सभी गणमान्य व्यक्ति विद्यालय प्रांगण में मौजूद रहे। इसके साथ-साथ हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इसमें विद्यालय प्रधानाचार्य उमेश कुमार शर्मा , श्रीमती वीरेंद्र कौर, श्रीमती पारुल रस्तोगी, श्रीमती प्रभा गुप्ता , परम वीर , मयंक गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।तथा सहयोगी छात्रों में जयंत निराला एवं उज्जवल त्यागी ने सराहनीय कार्य किया।
