अमेठी सड़क हादसे में दूसरे युवक की भी मौत: दीवार से टकराई थी पल्सर बाइक, लखनऊ ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम

अमेठी सड़क हादसे में दूसरे युवक की भी मौत: दीवार से टकराई थी पल्सर बाइक, लखनऊ ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम

 अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के दादरा गांव में शुक्रवार शाम प्राइमरी स्कूल के पास हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल राज बहादुर सिंह उर्फ राजू की बीती रात इलाज के दौरान लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

गौरतलब है कि शुक्रवार शाम दादरा गांव के प्राइमरी स्कूल के पास पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई थी। हादसे में दादरा गांव के ही एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि राज बहादुर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने घायल राज बहादुर सिंह को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। लखनऊ में इलाज के दौरान बीती रात राज बहादुर सिंह ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में दो युवकों की मौत के बाद दादरा गांव में शोक का माहौल है।

मुसाफिरखाना कोतवाली के प्रभारी निरिक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना में एक युवक की तत्काल मौत हो गई थी जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक की इलाज के दौरान लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में बीती रात मौत हो गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *