संभल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के समस्त जनपदों के जिलाधकारियों को निर्देशित करते हुए तालाब और नदियों से अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद जनपद संभल में जिलाधिकारी के निर्देशन में तालाबों और नदियों से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अब तक जनपद संभल में ऐसी 250 हेक्टेयर से अधिक जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है।

इस विषय में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी संभल अंकित खंडेलवाल ने बताया कि देखिए शासन के निर्देशों के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुसार पिछले तीन महीनों में लगभग 250 हेक्टेयर से ऊपर जमीन हम लोग ग्राम समाज की मुक्त करा चुके हैं।”

“उद्देश्य है कि ग्राम समाज की जमीन मुक्त करा करके उस पर शासन की जो विभिन्न परियोजनाएं हैं, उनके लिए जमीन दी जाए।””और साथ-साथ जो भूमिहीन परिवार हैं, जो पात्र परिवार हैं, उनको जमीन का पट्टा दिया जाए। तो इसी क्रम में हम लोग इस कार्रवाई को लगातार चला रहे हैं।

