बागपत। एक्ट्रेस गरिमा अग्रवाल की सफलता में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। आज मुंबई में बालीवुड हिंदी फिल्म जहां चार यार का ट्रेलर लांच हुआ, जिसमे एक्टर्स गरिमा अग्रवाल एक दमदार किरदार में नजर आयेंगी। इसको लेकर बागपत में रहने वाले उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर है।

ये फिल्म आज के समाज में महिलाओं की व्यथा पर आधारित है कि किस तरह टैलेंटेड होते हुए भी एक पढ़ी लिखी और योग्य महिला घर गृहस्थी की जिम्मेदारी में घिरकर अपने को भूल जाती है और ससुराल के लोग भी उसे प्रताड़ित करते है। ये मनोरंजन से भरपूर एक सामाजिक और पारिवारिक कहानी है। इस फिल्म को सौंदर्य प्रोडक्सन के प्रोड्यूसर विनोद बच्चन ने प्रोड्यूस किया है, जो पहले भी तनु वेड्स मनु, शादी में जरूर आना, सनी वेड्स गिन्नी जैसी कई हिट फिल्में दे चुके है । इस फिल्म के लेखक और मशहूर निर्देशक कमल पाण्डेय है। गरिमा अग्रवाल ने बागपत में कई स्थानों पर हुई वेब सीरीज जाटलैंड की शूटिंग में भी अभिनेत्री के रूप में रोल अदा किया था।
