वरिष्ठ नागरिक समाज के पथ प्रदर्शक, अभिमन्यु गुप्ता विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के पावन अवसर पर लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 321 C1 द्वारा लायंस नेत्र चिकित्सा केंद्र अग्रवाल मंडी टटीरी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें चौधरी मंगल सिंह एवं चौधरी महावीर सिंह एवं श्री सतीश जिंदल जी को क्लब के पदाधिकारियों सचिव पंकज गुप्ता मंडलीय चेयरमैन अभिमन्यु गुप्ता उपाध्यक्ष आशुतोष मित्तल एवं अजय मित्तल मनोज मित्तल विभोर जिंदल प्रदीप नैन सचिन सिंघम नरेश अग्रवाल ने माल्यार्पण कर एवं पटका पहनाकर एवं पगड़ी ओढाकर सम्मानित किया इस अवसर पर अभिमन्यु गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा वरिष्ठ नागरिक समाज के मार्गदर्शक हैं। आपके मार्गदर्शन में युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन डॉ विनोद कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया सचिव पंकज गुप्ता ने बताया लायंस क्लब अग्रवाल मंडी वरिष्ठ नागरिकों के मार्गदर्शन में सेवा कार्य करता रहेगा।
