खेकड़ा भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन दशमी को भगवान कृष्ण की प्रतिमा को नगर में भ्रमण कराया जाता है। इसी क्रम में नगर के मंदिर ठाकुरद्वारा से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए रथयात्रा मंडी गांधी गंज तक नगर में भव्य भगवान श्री कृष्ण रथ यात्रा निकाली गई।
जिसका शुभारंभ बागपत विधायक योगेश धामा और नगर पालिका परिषद चेयरमैन संगीता धामा ने फीता काटकर किया

यात्रा में स्थानीय एवं दिल्ली के प्रसिद्ध बैंड भगवान के भजनों पर कर्ण प्रिय के संगीत बजाते हुए चल रहे थे।
सबसे आगे भगवान शिव की झांकी जो आकर्षण का केन्द्र बनी रही। उसके बाद यशोदा मैया माखन बिलौते हुई झांकी को सभी ने सराहा। बजरंगबली की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। देशभक्ति की कारगिल युद्ध पर आधारित झांकी में वंदे मातरम और भारत माता की जय के जयकारे गूजते रहे।
यात्रा का संचालन विनोद कुमार गुप्ता, जितेंद्र सिंघल विपुल गुप्ता ने किया।
यात्रा में अशोक गुप्ता बब्बू, तरुण गुप्ता, उमेश शर्मा, अनुज कुमार शर्मा, जितेंद्र सिंगल, अनुज कौशिक, बबलू गोयल सभासद,आकाश गुप्ता, सभासद राजू गुप्ता, संदीप बिंदल, राकेश बिंदल आदि धर्मावलंबी रथ के साथ-साथ भगवान का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे । यात्रा में जगह नहीं है धर्मावलंबियों ने भंडारे और मीठी प्याऊ लगाई हुई थी यात्रा में भारी पुलिस बल के साथ कोतवाल प्रभारी उपस्थित रहे।
